
Republic Day Wishes: 'अनेकता में एकता ही हमारी शान है...', देशभक्ति से ओतप्रोत इन संदेशों से दीजिए गणतंत्र दिवस की बधाई
AajTak
Republic Day Wishes: भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक धर्म, अलग- अलग संस्कृति, अलग- अलग विचारधारा के लोग साथ रहते हैं. फिर भी एक बात सबको एक धागे में पिरोती है वह है देश के लिए प्रेम. गणतंत्र दिवस पर हर किसी के मन में देशप्रेम उमड़ता है चाहे वह सात समंदर पार ही क्यों न रह रहा हो.
Republic Day 2022 Wishes: साल 1950 में 26 जनवरी के दिन देश में संविधान (Indian Constitution) लागू किया गया था और तभी से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तौर पर मनाया जाता है. भारत देश इस बार अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का जश्न देशभर में काफी उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा. इस दिन हर साल राजपथ पर खास तौर पर रिपब्लिक-डे परेड का आयोजन किया जाता है. चूंकि, गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए इस मौके पर सभी एक दूसरे को देशभक्ति के मैसेज भेज कर बधाई देते हैं. आप भी इस ख़ास पर्व पर देशभक्ति के ये खास सन्देश भेजकर अपनों को इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










