
Repo Rate: EMI पर 9 महीने में 4 झटके दे चुका है RBI, जानिए आपकी जेब पर कितना लगा फटका
AajTak
रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जब पर पड़ेगा. बैंक होम (Home Loan) लोन से लेकर कार लोन तक महंगे कर देंगे और लोगों की EMI बढ़ जाएगी.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच महीने के भीतर रेपो रेट (Repo Rate) में जोरदार इजाफा किया है. महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक इस साल मई से लेकर अब तक चार बार रेपो रेट में इजाफा कर चुका है. रिजर्व बैंक ने आज चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया. इस तरह अगस्त महीने के बाद सितंबर में भी रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ गया है.
आरबीआई की इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.90 फीसदी पर पहुंच गया है. रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जब पर पड़ेगा. बैंक होम (Home Loan) लोन से लेकर कार लोन तक महंगे कर देंगे और लोगों की EMI बढ़ जाएगी.
ऐसे बढ़ा रेपो रेट
कोरोना महामारी के चलते रेपो रेट में लगातार दो साल तक बढ़ोतरी नहीं हुई थी. लेकिन जैसे-जैसे देश में महंगाई दर के आंकड़े बढ़ने शुरू हुए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा शुरू कर दिया. इस साल रेपो रेट बढ़ने की शुरुआत मई के महीने से हुई, जब बिना किसी पूर्व सूचना के आरबीआई ने आनन-फानन में एमपीसी की बैठक बुलाई और रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी. इसके बाद यह बढ़कर 4.40 फीसदी हो गया.
इसके अगले महीने जून में हुई बैठक में केंद्रीय बैंक ने दूसरा झटका देते हुए रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी. इससे रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया. जबकि, अगस्त में आरबीआई ने तीसरा झटका देते हुए फिर रेपो रेट में 0.50 फीसदी का और इजाफा कर दिया. इससे ब्याज दर बढ़कर 5.40 पर पहुंच गया. अब आरबीआई गवर्नर ने रेपो दर में एक बार फिर से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए चौथा बड़ा झटका दिया है. मई से से लेकर अब तक रेपो रेट में कुल 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है.
कितनी बढ़ जाएगी EMI?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










