
Relationship Advice : अपनी Wife Kajal Aggrawal को आधी रात में इस वजह से जगा देते हैं पति Gautam Kitchlu, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये हरकत
ABP News
Relationship Tips : काजल अग्रवाल और गौतम किचलू अपनी खूबसूरत सी लव लाइफ का रास्ता तय कर के शादी के न सिर्फ पवित्र बंधन में बंधे बल्कि खुशी-खुशी अपनी शादी का 1 साल भी पूरा कर चुके हैं
Couple Goals : काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) लोगों के फेवरेट कपल्स में से एक हैं और इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं. ये अपनी खूबसूरत सी लव लाइफ का रास्ता तय कर के शादी के न सिर्फ पवित्र बंधन में बंधे बल्कि खुशी-खुशी अपनी शादी का एक साल भी पूरा कर चुके हैं. लगभग डेढ़ महीने पहले ही दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. काजल ने अपने पति के लिए प्यारा सा इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होनें लिखा था कि, मैं तब भी तुमसे प्यार करती हूं जब तुम बीच रात में मेरे कान में धीरे से कहते हो कि क्या तुम जाग रही हो, मुझे तुम्हें एक डॉग का वीडियो दिखाना है. हैप्पी फर्स्ट ऐनिवर्सरी.
काजल को पसंद है ऐसे प्यार जताना -जिस तरह से काजल ने बताया कि उनके पति ऐसे प्यार से उन्हें जगा देते हैं वो बताता है कि उनको अपने पति का ये क्यूट अंदाज़ काफी पसंद आता है. हालांकि कई लोगों को अपने पार्टनर का ये अंदाज़ फूटी आंख भी नहीं सुहाता.













