
तलाक की खबरों के बीच दिव्या अग्रवाल ने शेयर किया पति के साथ वीडियो, बताई शादी करने की वजह
ABP News
Divya Agarwal Post: दिव्या अग्रवाल ने शादी की दूसरी सालगिरह पर पति अपूर्व पडगांवकर के लिए भावुक पोस्ट शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है. साथ ही रियलिटी शो द 50 से आई अलग होने की खबरों पर विराम लगा दिया.
रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं दिव्या अग्रवाल इन दिनों खूब सुर्खियों में है. हाल ही में वो 'द 50' शो में नजर आई थीं, इस दौरान उनके पति के साथ अलगाव की खबरें खूब सुर्खियों में थीं. इसी बीच अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर कर लोगों की बोलती बंद कर दी है. साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की थी. दिव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
दिव्या ने पति पर लुटाया प्यार
दरअसल साल 2024 में आज के दिन यानी 20 फरवरी को ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने पति को एनिवर्सरी पर विश किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, "मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम ही वो इंसान हो जो मुझे पूरी तरह समझते हो. तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की. तुम मुझे अंदर तक जानते हो. माय लव, तुम्हें एनिवर्सरी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जिंदगी चाहे कितनी भी पागल या उलझी क्यों न हो जाए, हम ऐसे ही साथ में और भी कई साल गिनते रहें. वो वही है... जिसे कभी इस बात से डर नहीं लगा कि मैं क्या सोच रही हूं या क्या महसूस कर रही हूं, क्योंकि वो सब जानता है."
A post shared by Divyaa Agarwal (@divyaagarwal_official)













