
‘अस्सी’ देखने की 5 वजहें: तापसी पन्नू की दमदार परफॉर्मेंस, अनुभव सिन्हा का कमाल
ABP News
Taapsee Pannu Assi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' अब तक देखी क्या? अगर नहीं देखी तो पहले ये 5 वजह जान लीजिए किय फिल्म क्यों देखना चाहिए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी पिल्मों के अलग टॉपिक से हमेशा ही फैंस को हैरान कर देती हैं. अब हाल ही में तापसी एक और फिल्म में नजर आ रही हैं ये फिल्म है 'अस्सी'. एक्ट्रेस इस फिल्म में रावी का किरदार निभा रही हैं. जो एक निडर वकील है और यौन हिंसा के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रही है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म आज ही यानी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में तापसी का किरदार पूरी कहानी को आगे बढ़ाता है, तनावपूर्ण नैतिक टकराव से लेकर कठिन कानूनी संघर्षों तक, ये पूरी तरह उनके अभिनय का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण है.
क्या आप भी इस फिल्म को देखने के बारे में सोच रहे हैं? अगर अभी तक मन नहीं बनाया है और केवल सोच ही रहे हैं तो पहले यहां 5 पॉइंट्स में जान लीजिए कि ये फिल्म क्यों देखना चाहिए? इसके बाद फैसला करें और फिल्म देखने जाएं.
1. तापसी के अभिनय के लिएये कोई पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू किसी कोर्टरूम ड्रामा में नजर आी हों. वो इससे पहले भी कोर्टरूम के तीखे संघर्ष को कभी विक्टम बनकर तो कभी आरोपी बनकर दिखा चुकी हैं. इस फिल्म में भी तापसी की एक्टिंग जबरदस्त हैं. तापसी का किरदार पूरी फिल्म में बड़ी ही निडरता और मजबूती से खड़ा है, जो इस फिल्म को नया मोड़ देता है और बेहतरीन बनाता है.
2. अनुभव सिन्हा और तापसी की जोड़ीये पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा साथ में नजर आ रहे हैं. बल्कि इससे पहले भी दोनों की जोड़ी को बिग स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया है. इससे पहले दोनों 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के लिए साथ आए थे. ये दोनों ही फिल्में भी कोर्टरूम ड्रामा थीं. तापसी का अभिनय और अनुभव की कहानी और उन्हें दिखाने का तरीका, जब दोनों मिलते हैं तो कमाल ही करते हैं.













