
अकेले देखने की हिम्मत है? मलयालम की 7 हॉरर फिल्में जो रातों की नींद उड़ा देंगी
ABP News
Malayalam Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन मलयालम फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी. यहां देखे पूरी लिस्ट.
अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको डर भी दे और रोमांच से बांधे रखे, तो ये लिस्ट आपके लिए है. हम कुछ बेहतरीन मलयालम हॉरर फिल्में लेकर आएं हैं, जिनमें डर, सस्पेंस और रोमांच का जबरदस्त मेल है. हर फिल्म में ऐसे सीन हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी. आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन- कौन सी फिल्में शामिल हैं.
भूतकालम'भूतकालम' राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी एक मलयालम हॉरर फिल्म है. शेन निगम और रेवती अभिनीत ये फिल्म एक मां-बेटे के रिश्ते और डिप्रेशन के बीच की घटनाओं पर आधारित है. ये अपनी रियलिस्टिक सेटिंग, साउंड डिजाइन और सस्पेंस के लिए जानी जाती है.
'ब्रह्मयुगम' 'ब्रह्मयुगम' एक मलयालम हॉरर फिल्म है. इसमें ममूटी ने दुष्ट तांत्रिक कोदुमन पोट्टी का किरदार निभाया है और अर्जुन अशोकन भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को राहुल सदाशिवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 17वीं सदी के मालाबार की लोककथाओं और काले जादू पर आधारित है.













