
REET Exam Paper Leak: 'SOG को फ्री हैंड दिया, जो गड़बड़ी करेगा बर्खास्त होगा...' पेपर लीक पर सीएम की सख्ती
AajTak
REET Exam Paper Leak: रीट परीक्षा पेेपर लीक के मामले में राजस्थान की गहलोत सरकार ने सख्ती बरती है. लिहाजा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जारोली को बर्खास्त किया गया है. साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि गड़बड़ी और कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया जाएगा.
REET Exam Paper Leak: राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET Exam) का पेपर लीक होने के मामले में जमकर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि प्रदेश की गहलोत सरकार ने सख्ती बरतते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जारोली (Rajasthan Board of Secondary Education Chairman DP Jaroli) को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है. साथ ही सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि SOG को जांच के लिए फ्री हैंड दिया. जो गड़बड़ी करेगा बर्खास्त होगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










