
Record Deal: IndiGo ने दिया एक साथ 500 प्लेन का ऑर्डर, एविएशन सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी डील!
AajTak
IndiGo Big Deal: इंडिगो का यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन की ओर से की गई अब तक की एक लॉट में सबसे बड़ा विमान खरीदारी भी है.
भारत में बीते कुछ वर्षों से एयरलाइंस कंपनियां कारोबार को लेकर संघर्ष कर रही हैं. इस दौरान पहले कंपनियां घाटे में आती हैं और फिर धीरे-धीरे कारोबार समेटने को मजबूर हो जाती हैं. लेकिन इस बीच IndiGo एयरलाइन का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है.
इसी कड़ी में अब IndiGo एयरलाइन से एक बड़ी डील की है. यह रिकॉर्ड डील इंडिगो और एयरबस के बीच हुई है. इंडिगो ने 500 एयरबस A320 विमान खरीदने का ऐलान किया है. भारतीय एयरलाइन कंपनी द्वारा एक साथ दिया जाने वाला ये सबसे बड़ा आर्डर है.
एक साथ 500 प्लेन का ऑर्डर
विमानन कंपनी की ओर से डील की जानकारी देते हुए कहा गया है कि इंडिगो ने 500 एयरबस A320 विमानों का ऑर्डर दिया है. इंडिगो एयरलाइन ने इस ऑर्डर को लेकर बताया कि विमानों की डिलीवरी साल 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है.
दरअसल इस डील के लिए इंडिगो बोर्ड की ओर से 50 अरब डॉलर के फंड को अप्रूव किया गया है. फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस 300 से अधिक विमानों का संचालन करती है और उसके पास कुल 480 विमानों के पिछले ऑर्डर हैं, जो 2030 से पहले डिलीवर किए जाने की उम्मीद है.
2030 के बाद विमानों की डिलीवरी

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










