
Realme Narzo 30 सीरीज हुए लॉन्च, दमदार बैटरी और 48MP का है कैमरा
Zee News
रियलमी ने Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 5G फोन लांच कर दिए हैं. Realme Narzo 30 और Narzo 30 5G को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. Narzo 30 4G की पहली सेल 29 जून को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी.
नई दिल्ली: रियलमी ने Realme Narzo 30, Realme Narzo 30 5G फोन लांच कर दिए हैं. Realme Narzo 30 और Narzo 30 5G को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. Narzo 30 4G की पहली सेल 29 जून को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी. वही, Narzo 30 5G की पहली सेल 30 जून को आयोजित की जाएगी. Narzo 30 इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है. इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है. स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. वहीं 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा. फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







