
Realme GT Neo 2 समेत ये नए प्रोडक्ट्स भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें इनके बारे में
AajTak
Realme GT Neo 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा. फोन की लॉन्चिंग एक वर्चुअल इवेंट के जरिए की जाएगी. इस इवेंट में कंपनी फोन के साथ-साथ एक नया ब्लूटूथ स्पीकर, Realme 4K Smart Google TV Stick स्ट्रीमिंग डिवाइस और कुछ गेमिंग एक्सेसीरीज लॉन्च किए जाएंगे.
Realme GT Neo 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा. फोन की लॉन्चिंग एक वर्चुअल इवेंट के जरिए की जाएगी. इस इवेंट में कंपनी फोन के साथ-साथ एक नया ब्लूटूथ स्पीकर, Realme 4K Smart Google TV Stick स्ट्रीमिंग डिवाइस और कुछ गेमिंग एक्सेसीरीज लॉन्च किए जाएंगे.
Realme के आज होने वाले इवेंट की शुरुआत 12:30 PM IST से होगी. इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के YouTube चैनल के जरिए की जाएगी. लॉन्च होने के बाद Realme GT Neo 2 को ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. नए फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था.
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए एक डेडिकेटेड पेज पर बताया है कि Realme GT Neo 2 स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर के साथ आएगा. साथ ही यहां 65W सुपरडार्ट चार्ज का सपोर्ट मिलेगा. फोन की बैटरी 5,000mAh की होगी. ये नया फोन 120Hz E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











