
Realme 8 के 15,999 रुपये वाले वैरिएंट की आज पहली सेल, मिलेगा 64MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले
AajTak
Realme 8 के 6GB + 128GB वैरिएंट को आज यानी 13 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. Realme 8 सीरीज को 24 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था.
Realme 8 के 6GB + 128GB वैरिएंट को आज यानी 13 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. Realme 8 सीरीज को 24 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था. ये फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है. इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, Realme 8 के 6GB + 128GB वैरिएंट भारत में आज पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. ग्राहक इस वैरिएंट को आज फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. इस वैरिएंट को कंपनी की वेबसाइट पर 15,999 रुपये और फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि, सेल शुरू होने पर कीमत में बदलाव किया जा सकता है. ये फोन 4GB + 128GB (14,999 रुपये) और 8GB + 128GB (16,999 रुपये) वाले वैरिएंट्स में भी आता है. ये वैरिएंट्स ओपन सेल में उपलब्ध हैं. ग्राहकों को फ्लिपकार्ट और कंपनी के वेबसाइट दोनों ही जगहों पर कुछ ऑफर्स का लाभ मिलेगा. इसे ग्राहक साइबर ब्लैक और साइबर सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












