
Realme 11 Pro सीरीज के साथ फ्री मिलेगी 4499 रुपये की स्मार्टवॉच, जानें ऑफर
AajTak
Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ भारतीय बाजार में 8 जून को लॉन्च होंगे. अब जानकारी सामने आई है कि इन मोबाइल के साथ कंपनी 4499 रुपये की स्मार्टवॉच मुफ्त में देगी. लीक्स में बताया है कि इसकी एक टाइम लाइन होगी. इस सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले और बैक पैनल पर लेदर फिनिश का इस्तेमाल होगा.
Realme 11 Pro सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 8 जून को लॉन्च होगी. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे, जिनके नाम Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ हैं. ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक लीक्स सामने आया है, जिसमें बताया है कि इस हैंडसेट के साथ 4499 रुपये की स्मार्टवॉच मुफ्त में मिलने की उम्मीद है.
टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore ने रियमली 11 प्रो सीरीज की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें मुफ्त मिलने वाली स्मार्टवॉच की बात सामने आई है. टिप्स्टर ने पोस्टर जारी किया है, जिसमें फ्री 4499 रुपये की स्मार्टवॉच लिस्टेड है. इसके लिए स्मार्टफोन की प्री बुकिंग करनी होगी, जो 8 जून से 14 जून तक चलेगी. हालांकि अभी कंपनी ने इसे कंफर्म नहीं किया है.
Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं. ऐसे में इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का पहले ही खुलासा हो चुका है. दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है. इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स देखने को मिलेगा. इन डिवाइस में Dimensity 7050 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
भारतीय मोबाइल बाजार में Realme 11 Pro को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जो 8GB RAM + 128GB storage, 8GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट हैं. Realme 11 Pro+ को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जो 8GB RAM + 256GB storage और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन होंगे. रियलमी की इस सीरीज के दोनों ही फोन Android 13 OS के साथ Realme UI 4.0 पर काम करेंगे.
Realme 11 Pro में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 100MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसके अलावा 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









