
Realme के नए ब्रैंड DIZO ने किया भारत में डेब्यू, सस्ते ऑडियो प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च
AajTak
Realme के टेक लाइफ सब-ब्रैंड DIZO ने भारत में डेब्यू कर लिया है और इसके ब्रैंड के तहत दो नए प्रोडक्ट्स- DIZO GoPods D ईयरबड्स और DIZO वायरलेस नेकबैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है.
Realme के टेक लाइफ सब-ब्रैंड DIZO ने भारत में डेब्यू कर लिया है और इसके ब्रैंड के तहत दो नए प्रोडक्ट्स- DIZO GoPods D ईयरबड्स और DIZO वायरलेस नेकबैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. DIZO GoPods D की कीमत भारत में 1,599 रुपये रखी गई है. हालांकि, पहली सेल में इसकी बिक्री 1,399 रुपये होगी. वहीं, दूसरी तरफ DIZO वायरलेस की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है. हालांकि, इसे ग्राहक पहली सेल में 1,299 रुपये में खरीद पाएंगे. DIZO GoPods D की बिक्री 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से होगी. इसे ग्राहक ब्लैक और वाइट वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. वहीं, DIZO वायरलेस की सेल 7 जुलाई से शुरू की जाएगी. इसे फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन ऑप्शन में ग्राहक खरीद सकेंगे.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










