
Realme की क्रिसमस सेल शुरू, स्मार्टफोन-टैबलेट, TV और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
AajTak
Realme Golden Festival Sale शुरू हो गई है. इस सेल में आप Realme के स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट का फायदा ले सकते हैं. आप छूट का फायदा Realme की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर ले सकते हैं. सेल ऑफर में कई फोन्स पर 4500 रुपये तक की छूट दी जा रही है.
Realme ने साल खत्म होने से पहले Golden Festival Sale की घोषणा कर दी है. इसमें चीनी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ बेच रही है. आप छूट का फायदा Realme की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर ले सकते हैं. सेल ऑफर में Realme 9 सीरीज और Realme C30 पर 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
सेल के दौरान Realme Narzo सीरीज पर 2,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. AIoT प्रोडक्ट्स पर कंपनी 5000 रुपये तक की छूट दे रही है. इसके अलावा भी दूसरे प्रोडक्ट्स पर कंपनी बंपर छूट का फायदा दे रही है.
Realme Narzo 50
सभी ऑफर के साथ Realme के इस बजट फोन को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन को आप ऐमेजॉन या रियलमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है.
Realme Pad Mini
एक हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ Realme Pad Mini को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये कीमत इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज WiFi वैरिएंट के लिए है. इस ऑफर को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










