
RCB vs DC Match Preview, IPL 2025: किंग कोहली की RCB के सामने आज अक्षर पटेल की दिल्ली, जानें कौन किस पर कितना भारी
AajTak
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज यानी 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैचों में तीन जीत हासिल की हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार मैचों में से तीन जीत दर्ज की हैं.
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज यानी 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैचों में तीन जीत हासिल की हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार मैचों में से तीन जीत दर्ज की हैं. ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है.
आरसीबी ने कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसी टीमों को शिकस्त दी है. उनकी एकमात्र हार गुजरात टाइटंस के खिलाफ घर पर हुई थी. लेकिन मेज़बान टीम आत्मविश्वास से भरी होगी क्योंकि स्टार बैटर विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं.
कोहली बनाम स्टार्क और कुलदीप
36 वर्षीय विराट कोहली के सामने मिचेल स्टार्क और बाएं हाथ के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव की चुनौती होगी. कोहली का स्टार्क के खिलाफ टी20 मैचों में थोड़ा बढ़त है क्योंकि उन्होंने 31 गेंदों पर 72 रन बनाए हैं, लेकिन इस सीज़न में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 11 की औसत से नौ विकेट लिए हैं. यहां पर आरसीबी के कप्तान राजत पाटीदार की भी बड़ी भूमिका होगी, क्योंकि वह स्पिन के बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
Bigger dreams, bigger moves! 🤝👊 Captain and coach are in the zone for tomorrow's game at home!💡#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 pic.twitter.com/fMMqQi9vtg
जानें किसका पलड़ा भारी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











