
RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी के सामने आज दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 19 मैचों में जीत हासिल की.
Royal Challengers Bengaluru (RCB) vs Delhi Capitals (DC) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-24 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं अक्षर पटेल के कंधों पर दिल्ली कैपिटल्स की कमान है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने तीन में जीत हासिल की. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं. बेंगलुरु-दिल्ली मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.
इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों के बीच आईपीएल में अब तक 31 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा.
दिल्ली Vs बेंगलुरु H2H कुल मैच: 31 दिल्ली जीता:11 बेंगलुरु जीता: 19 बेनतीजा: 1

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











