
Ravi Shastri On Virat Kohli: विराट कोहली की वनडे कप्तानी छिनने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
विराट कोहली से वनडे की कप्तानी छिनने के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पहली बार इस मसले पर बयान दिया है. रवि शास्त्री और विराट कोहली की जोड़ी काफी सुर्खियों में बनी रहती थी.
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पहली बार विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. रवि शास्त्री ने कहा है कि ये फैसला विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के लिए बेहतर हो सकता है. साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया था, उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई थी. रोहित शर्मा अब टी-20 और वनडे दोनों टीमों के कप्तान बन गए हैं. कप्तानी को लेकर छिड़े विवाद पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि आगे बढ़ने का ये सही तरीका हो सकता है. दोनों के लिए ये शायद बेहतर ही हो, क्योंकि कोरोना की वजह से बायो-बबल की जिंदगी में किसी एक शख्स का तीनों फॉर्मेट को हैंडल करना आसान नहीं है. रवि शास्त्री ने कहा कि अब विराट कोहली पूरी तरह से टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं और लंबे वक्त तक टीम की अगुवाई कर सकते हैं. विराट के पास बढ़िया 5-6 साल बचे हैं, ऐसे में वह अपने गेम को लेकर भी विचार कर सकते हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












