
Ravi Shastri on Rahul Dravid: 'इतने ब्रेक की क्या जरूरत...', टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ पर भड़के रवि शास्त्री
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लिया है. राहुल द्रविड़ के ब्रेक लेने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सवाल खड़े किए हैं. शास्त्री ने कहा है कि एक कोच को व्यावहारिक होना चाहिए और उसे अपने खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. यह पहली बार नहीं है कि द्रविड़ ने रेस्ट लिया है.
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है जहां उसे तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में भाग लेना है. इस दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा समेत सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है जिसके चलते हार्दिक पंड्या टी20 और शिखर धवन वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे. चौंकाने वाली बात यह है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी ब्रेक लिया है. द्रविड़ की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच टीम के साथ न्यूजीलैंड गए हैं.
रवि शास्त्राी ने उठाए द्रविड़ पर सवाल
राहुल द्रविड़ के ब्रेक लेने पर रवि शास्त्री ने सवाल खड़े किए हैं. रवि शास्त्री ने कहा है कि एक कोच को व्यावहारिक होना चाहिए, अपने खिलाड़ियों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए और बार-बार ब्रेक नहीं लेना चाहिए. यह पहली बार नहीं है कि द्रविड़ ने रेस्ट लिया है. इससे पहले वह आयरलैंड और जिम्बाब्वे के दौरे पर भी नहीं गए थे. दोनों ही मौके पर वीवीएस लक्ष्मण ने कार्यभार संभाला था.
क्लिक करें- टीवी पर नहीं आएंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच? जानें सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी
रवि शास्त्री ने प्राइम वीडियो द्वारा आयोजित एक कॉल के दौरान पत्रकारों से कहा, 'मैं ब्रेक में विश्वास नहीं करता. मैं अपनी टीम और खिलाड़ियों को समझना चाहता हूं और फिर उस टीम के नियंत्रण में रहना चाहता हूं. ईमानदारी से कहूं तो आपको इतने ब्रेक की क्या जरूरत है? आपको आईपीएल के दो-तीन महीने मिलते हैं. जो एक कोच के रूप में आराम करने के लिए पर्याप्त हैं. दूसरी बात जो मुझे लगती है वो यह है कि एक कोच को व्यावहारिक होना चाहिए चाहे वह कोई भी हो.'
शास्त्री ने इंग्लिश क्रिकेट की तारीफ की

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










