
Rashtra Kavach Om Review: आदित्य को एक्शन हीरो बनाने के लिए कहानी-लॉजिक का हुआ त्याग
AajTak
Rashtra Kavach Om Review: सिर्फ एक्शन के भरोसे दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर की ये फिल्म परोसी गई है. उसमें भी कितने सफल हुए हैं, जानने की कोशिश करते हैं.
आदित्य रॉय कपूर पहली बार एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं. बॉलीवुड के आशिक अब मार-धाड़ कर अपना स्वैग दिखा रहे हैं. जब अहमद खान ने फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' का ऐलान किया था, साथ में आदित्य रॉय कपूर को भी नए अंदाज में लॉन्च करने का सपना दिखाया था. उनका वो सपना स्क्रीन पर कितना कारगर साबित हुआ है, ये बताने का काम हम करेंगे.
कहानी
दुनिया के ज्यादातर देशों के पास परमाणु शक्ति है. लेकिन उस परमाणु शक्ति से खुद की रक्षा कैसे की जाए, इसका जवाब ज्यादा के पास नहीं. बस उसी फॉर्मूले को बनाने और फिर उसे दुश्मनों से बचाने की पटकथा है फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम'. कई साल पहले देव राठौर (जैकी श्रॉफ) ने देश को एक सपना दिखाया है, खुद का सुरक्षा कवच बनाने का. ऐसा कवच जो परमाणु हथियारों से देश की रक्षा करेगा. लेकिन फिर एक दिन देव गायब हो जाता है, जिस टीम के साथ वो उस कवच को बना रहा था, वो भी गायब हो जाती है.
ये मोटी-मोटी कहानी है, शक पैदा हुआ है कि देव राठौर गद्दार है. उसने कहने को देश के लिए सुरक्षा कवच बनाने की बात की, लेकिन अब वो खुद भी फरार है और वो फॉर्मूला भी अपने साथ ले गया है. फिल्म की आगे की कहानी उसी कवच को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है. मिशन में लीड रोल निभा रहे हैं ओम (आदित्य रॉय कपूर). टीम में उनके अलावा रॉ एजेंट मूर्ति (प्रकाश राज), जय राठौर ( आशुतोष राणा), काव्या (संजना संघी) शामिल हैं. इस मिशन में कई नाटकीय मोड़ आते हैं, विश्वास टूटता-जुड़ता रहता है और शक की सुई समय-समय पर सभी पर जाती है. बस सवाल ये है कि देश के कवच को सुरक्षित कैसे किया जाएगा. फिल्म इसी का जवाब अपने अंदाज में 135 मिनट के अंदर दर्शकों को ढूंढकर देती है.
कहां शुरू-कहां खत्म, बचकानी सी है कहानी

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










