
Rare Disease: एक ऐसी दुर्लभ बीमारी, जिसमें 10 साल का बच्चा दिखने लगता है 100 साल का, जानें लक्षण
Zee News
इस दुर्लभ बीमारी (Progeria Syndrome) के कारण बच्चों की उम्र बहुत जल्दी बढ़ने लगती है और उनकी मृत्यु भी जल्दी हो जाती है.
दुनिया में ऐसी कई दुर्लभ बीमारी हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं. ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी है, जो 2 करोड़ में से किसी 1 बच्चे को प्रभावित करती है. इस बीमारी में 10 साल का कोई बच्चा अपनी उम्र से 100 साल बड़ा दिख सकता है. बच्चों की उम्र बढ़ाने वाली इस दुर्लभ बीमारी को 'बेंजामिन बटन (Benjamin Button Disease)' या 'प्रोजेरिया बीमारी (Progeria Disease)' के नाम से जाना जाता है. आइए बेंजामिन बटन बीमारी के बारे में जानते हैं. बेंजामिन बटन बीमारी या प्रोजेरिया के ताजा मामले? (Benjamin Button or Progeria Cases in India)बेंजामिन बटन बीमारी का ताजा मामला यूनाइटेड किंगडम के West Sussex में देखने को मिला. जहां 18 साल की बच्ची Ashanti Smith की 17 जुलाई 2021 को Hutchinson-Gilford Progeria Syndrome (प्रोजेरिया बीमारी का एक प्रकार) से जूझने के बाद मृत्यु हो गई. यह बच्ची 18 साल की उम्र में 144 साल की दिखने लगी थी. वहीं, भारत में 2016 में इसका मामला देखने को मिला था. जहां, झारखंड में 7 वर्षीय बच्ची और 18 महीने का बच्चा प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे. यह दोनों भाई-बहन थे, जो अपनी उम्र से बहुत बड़े लगते थे.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







