
Rapido ने 350 दिखाकर वसूले 1000, 100 मीटर चेंज पर बढ़ा किराया! CEO की पोस्ट वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. चेन्नई में एक रैपिडो यूजर का कहना है कि कंपनी से जुड़े एक ड्राइवर ने 21 किमी की दूरी तय करने के बदले उससे 1000 रुपये वसूल किए, जबकि ऐप में किराया 350 रुपये दिखाया गया था. यूजर का आरोप है कि ड्राइवर ने जलभराव का बहाना बनाकर उससे ज्यादा पैसे ले लिए.
ओला, उबर और रेपिडो जैसी राइड-शेयरिंग कंपनियां भारत में इसलिए लोकप्रिय हुईं क्योंकि इन्होंने किराए में पारदर्शिता और सुविधा का वादा किया था. कई बार ऑटो ड्राइवर अपनी मनमर्जी से किराया तय कर लेते थे, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी.
इन ऐप्स ने लोगों को सही किराए का अनुमान दिया और कैशलेस पेमेंट का विकल्प देकर ट्रांसपेरेंसी का एक भरोसेमंद सिस्टम उपलब्ध कराया. इसी वजह से, कम समय में ये राइड ऐप्स बड़े शहरों में बहुत ही फेमस हो गए. लेकिन कई बार ये ऐप्स भी ऐसे किराये वसूलते हैं, जो बिल्कुल भी वाजिब नहीं होते.
'21 किमी का किराया 1000 रुपये'
सोशल मीडिया पर इसी तरह की एक पोस्ट वायरल हो रही है. चेन्नई में एक रैपिडो यूजर का कहना है कि कंपनी से जुड़े एक ड्राइवर ने 21 किमी की दूरी तय करने के बदले उससे 1000 रुपये वसूल किए, जबकि ऐप में किराया 350 रुपये दिखाया गया था. यूजर का आरोप है कि ड्राइवर ने जलभराव का बहाना बनाकर उससे ज्यादा पैसे ले लिए.
एजे स्किल डेवलपमेंट एकेडमी के संस्थापक और सीईओ अशोक राज राजेंद्रन ने आरोप लगाया कि उनके रैपिडो ड्राइवर ने 21 किमी की दूरी के लिए शुरुआत में 1000 रुपये की मांग की, जबकि ऐप पर किराया केवल 350 रुपये दिखा रहा था. हद तो तब हो गई जब उन्होंने इस अतिरिक्त शुल्क की शिकायत की, लेकिन कंपनी ने बिना जवाब दिए चैट बंद कर दी.
लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए अशोक राज राजेंद्रन ने बताया कि उन्होंने मद्रास सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चेन्नई के थोरईपक्कम तक 21 किमी की दूरी के लिए एक रैपिडो राइड बुक की थी. बुकिंग के समय ऐप पर किराया 350 रुपये दिखाया गया था, लेकिन ड्राइवर ने 1000 रुपये की मांग की. ड्राइवर ने इस बढ़े हुए किराए का कारण इलाके में जलभराव को बताया.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









