
Ranchi: पटाखे का GST बिल मांगने पर कर्नल और उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई
AajTak
झारखंड की राजधानी रांची में कर्नल एमके सिंह अपने बेटे ईशान सिंह के साथ कांके रोड स्थित पटाखे की दुकान ट्रेड फ्रेंड्स से पटाखा खरीदने गए थे. उन्होंने दुकानदार विमल सिंघानिया से जीएसटी बिल की डिमांड की. कर्नल एमके सिंह का इल्जाम है कि दुकानदार विमल सिंघानिया के इशारे पर बिना कुछ जाने-सुने 15-20 लोगों ने कर्नल और उसके बेटे पर कातिलाना हमला कर दिया.
रांची में दीपावली की छुट्टी में घर आये कर्नल एमके सिंह और उनके बेटे को सिर्फ इसलिए मारा-पीटा गया क्योंकि दोनों ने कांके रोड में स्थित पटाखे के दुकान ट्रेड फ्रेंड्स से खरीददारी के बाद जीएसटी बिल की मांग की थी. कर्नल का आरोप है कि लाठी-डंडे और रॉड से उनके बदन और सिर पर हमला किया गया. कर्नल के बेटे का चश्मा भी तोड़ दिया गया.
कर्नल एमके सिंह का इल्जाम है कि उन्हें और उनके बेटे ईशान सिंह के साथ मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई, उनके कान में गंभीर चोटें लगी हैं, उन्हें अब सुनाई भी कम दे रहा है, किसी तरह दोनों अपनी जान बचा सके. कर्नल का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पटाखा बेचने वाले दुकान ट्रेड फ्रेंड्स से GST बिल की डिमांड कर दी थी.
क्या है पूरा मामला
कर्नल एमके सिंह अपने बेटे ईशान सिंह के साथ कांके रोड स्थित पटाखे की दुकान ट्रेड फ्रेंड्स से पटाखा खरीदने गए थे. उन्होंने दुकानदार विमल सिंघानिया से जीएसटी बिल की डिमांड की. कर्नल एमके सिंह का इल्जाम है कि दुकानदार विमल सिंघानिया के इशारे पर बिना कुछ जाने-सुने 15-20 लोगों ने कर्नल और उसके बेटे पर कातिलाना हमला कर दिया.
ट्रेड फ्रेंड्स की दुकान और कर्नल एमके सिंह का मकान अगल-बगल ही स्थित है. फिलहाल कर्नल के बेटे ईशान सिंह के बयान पर रांची के गोंदा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. इसके बाद दुकानदार और उसके भाई के ऊपर केस दर्ज कर लिया है.
कर्नल एमके सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद बात है कि GST बिल मांगे जाने पर मॉब लिंचिंग का प्रयास हुआ. कर्नल का कहना है कि दुकानदार के भाई कमल सिंघानिया ने पहले माफी मांगी, केस नहीं उठाने की बात कहने पर अपने ही दुकान के एक स्टाफ राजेंद्र मुंडा से मुझ पर और मेरे बेटे पर एसटी-एससी का झूठा केस गोंदा थाने में ही दर्ज करा दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










