
Ramayan Yatra: एक साथ करें 12 तीर्थ स्थानों के दर्शन, 17 दिन की होगी ट्रिप, जान लें टूर पैकेज की डिटेल
AajTak
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी की तरफ से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. इस पैकेज का नाम श्री रामायण यात्रा है. जिसमें आपको मर्यादा पुरुषोत्तम राम और देवी सीता के जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों (भारत और नेपाल ) पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
IRCTC की तरफ से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. इस पैकेज का नाम श्री रामायण यात्रा है. जिसमें आपको मर्यादा पुरुषोत्तम राम और देवी सीता के जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों (भारत और नेपाल ) पर घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के टूर पैकेज का नाम Shri Ramayana Yatra टूर पैकेज है. यह पैकेज 16 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत 28 नवंबर को होगी. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? आईआरसीटीसी का ये पैकेज 16 रात और 17 दिनों का होगा. जिसमें अयोध्या, बक्सर, चित्रकूट, हम्पी, जनकपुर, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, रामेश्वरम, सीतामढी, वाराणसी घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज को बुक कर कुल 150 लोग यात्रा कर सकते हैं. जिसमें AC I Coupe 20; AC I Cabin 38; AC II 36; AC III 56) सीट होंगे.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप फर्स्ट AC की टिकट बुक करते हैं तो आपको ट्वीन शेयरिंग में 1,68,420 खर्च आएंगे. 1AC में सिंगल शेयरिंग बुक करने के लिए 1,62,310, ट्वीन शेयरिंग के लिए 1,46,875, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 1,44670 लगेंगे. वहीं, आपके साथ कोई बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 1,32,180 रुपये खर्च करने होंगे.
क्या होगा 2 AC का किराया? 2AC में सिंगल शेयरिंग बुक करने के लिए 1,51,010, ट्वीन शेयरिंग के लिए 1,35,575, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 1,33, 370 लगेंगे. वहीं, आपके साथ कोई बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 1,22,880 रुपये खर्च करने होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










