
Ramadan 2023 Wishes: चांद की पहली दस्तक पर चांद मुबारक कहते हैं... इन खास मैसेज के जरिए अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद
AajTak
दुनियाभर में मुसलमानों के लिए ये पवित्र महीना बेहद अहम होता है, इस महीने में सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखा जाता है. रमजान के मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं. हम आपके लिए ले आए हैं, कुछ मैसेजेस, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर रमजान की बधाई दे सकते हैं.
Ramadan 2023 Wishes: इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना रमजान का पाक महीना होता है. इस पूरे महीने के दौरान सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं. इस दौरान लोग दिल, दिमाग और शरीर को पाक साफ रखकर रोजा रखते हैं. पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुर्योदय से पहले ही उठ जाते हैं, स्नान करते हैं, फिर नमाज पढ़कर सहरी खाते हैं. जो लोग रोजे रखते हैं, वे सहरी के बाद सीधे शाम को सूर्यास्त के बाद ही भोजन करके रोजा खोलते हैं. रमजान के महीने में शाम के भोजन को इफ्तार कहते हैं.
अगर 22 मार्च को चांद नजर आता है तो 23 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत हो जाएगी, वरना 24 मार्च से रमजान का महीना शुरू होगा. ऐसे में कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देते हैं. अगर आप भी अपनों को रमज़ान की बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं.
>चांद की पहली दस्तक पर चांद मुबारक कहते हैं, सबसे पहले हम आपको रमज़ान मुबारक कहते हैं.Happy Ramadan 2023
>चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा, इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा, हर नमाज हो कबूल तुम्हारी, ये दुआ है खुदा से हमारी.Happy Ramadan 2023
>खुशियां नसीब हों जन्नत नसीब हों तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो आप सभी को रमजान मुबारक!Happy Ramadan 2023
>ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना, खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना, जब वो देखें बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से मुबारक हो रमजान कहना.Happy Ramadan 2023

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










