
Ram Mandir की फोटो एडिट कर लगाए पाकिस्तानी झंडे... माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक गिरफ्तार
AajTak
अयोध्या के राम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच कर्नाटक के गडग जिले में एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे. फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई.
अयोध्या के राम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. हिंदू ही नहीं हर धर्म के लोग जो राम में आस्था रखते हैं, इस मौके पर उत्साहित हैं. इन सबके बीच कर्नाटक के गडग जिले में एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे.
फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि एक युवक ने राम मंदिर की फोटो एडिट करके उस पर पाकिस्तान के तीन झंडे लगाए. इतना ही नहीं इस पर बाबरी मस्जिद भी लिखा और वायरल किया.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: मुस्लिमो में भी दिखा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, मेरठ में सड़कों पर लड्डू बांटे-खुशियां मनाईं
गडग इलाके का रहने वाला है आरोपी ताजुद्दीन दादेदार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने आरोपी से पोस्ट डिलीट करवा दिया है और आगे की जांच व पूछताछ कर रही है. गडग एसपी बाबासाब नेमागौड ने बताया कि आरोपी ताजुद्दीन दादेदार गडग इलाके का रहने वाला है. हमने उसे हिरासत में ले लिया है. उसके संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है.
यूपी में देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी झलक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










