
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन बीतने के बाद मिले बहन की राखी तो क्या करें? भूलकर भी इन दिन-तारीखों पर ना बांधें
AajTak
Raksha Bandhan 2022: जिन बहनों के भाई कहीं दूर रहते हैं, उन्होंने रक्षाबंधन से पहले ही उन्हें राखी भेज दी होगी. लेकिन कई बार ऐसे पोस्ट या पार्सल समय पर लोगों को नहीं मिल पाते. ऐसे स्थित में अगर आपको रक्षाबंधन के बाद बहन की राखी मिले तो क्या करना चाहिए. इस बारे में पंडित मनोज त्रिपाठी ने खास जानकारी साझा की है.
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी और ईश्वर से उनके मंगलमयी जीवन की प्रार्थना करेंगी. जिन बहनों के भाई कहीं दूर रहते हैं, उन्होंने रक्षाबंधन से पहले ही उन्हें राखी भेज दी होगी. लेकिन कई बार ऐसे पोस्ट या पार्सल समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आपको रक्षाबंधन के बाद बहन की राखी मिले तो क्या करना चाहिए. इस बारे में पंडित मनोज त्रिपाठी ने खास जानकारी साझा की है.
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, अगर आपको बहन की भेजी राखी देर से मिले तो इसमें चिंता की बात नहीं है. आप अगले दिन या उसके बाद भी वो राखी अपनी कलाई पर बांध सकते हैं. लेकिन इसमें कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना अनिवार्य है. देर से मिली राखी को चतुर्थी या चतुर्दशी जैसी रिक्त तिथियों पर ना बांधें. साथ ही, शनिवार या मंगलवार जैसे कड़े दिन पर राखी बांधने से बचें.
कलाई पर कैसे बंधवाएं देर से मिली राखी? अगर आपकी बहन कहीं दूर रहती है और उसकी भेजी राखी आपको रक्षाबंधन के बाद मिले तो बहन तुल्य कन्या, छोटी कन्या या बुआ से भी राखी बंधवा सकते हैं. इसके अलावा, कुल पुरोहित से भी राखी बंधवाई जा सकती है. पूर्णमासी के अगले दिन प्रतिपदा तिथि लगती है. इसमें राखी बंधवाने से बचें. बेहतर होगा कि आप आगामी सप्ताह या 15 दिन के भीतर ही वो राखी कलाई पर बंधवा लें.
इस वक्त ना बंधवाएं कलाई पर राखी रक्षाबंधन बीतने के बाद कलाई पर राखी बंधवाते वक्त शुभ-अशुभ घड़ी का ख्याल रखना भी जरूरी है. आप कोई भी शुभ मुहूर्त देखकर बहन की राखी को कलाई पर सजा सकते हैं. लेकिन याद रहे कि राहुकाल में कभी भी बहन की राखी को कलाई पर नहीं बांधा जाता है. इससे रक्षा सूत्र में लिपटा मंगलकारी प्रभाव कम हो सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











