
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के तापमान में बढ़ोतरी, मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून जैसी गर्मी
AajTak
Weather Forecast: आमतौर पर बाड़मेर में अप्रैल माह में पारा 40 के पार जाता है, लेकिन इस बार तो मार्च माह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. मार्च में ही मई और जून से जैसी तपन और उमस का सिलसिला शुरू हो चुका है.
Rajasthan Temperature: राजस्थान के रेगिस्तान में पिछले दो-तीन दिन से अचानक ही तापमान बढ़ने से जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हो गया है. राजस्थान के सबसे गर्म जिले बाड़मेर में मार्च महीने में ही तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया है. ऐसे में यहां के लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि मार्च के महीने में गर्मी से ये हाल है तो फिर मई और जून के महीने में इस बार रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी किस तरीके से अपना तांडव मचाएगी.
पिछले 3 दिन से लगातार पारा 40 डिग्री के पार है. आलम यह है कि अचानक गर्मी बढ़ने से बाड़मेर जिले के लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है. यहां के लोगों का कहना है कि इतने वर्षों में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि होली से पहले इस तरीके से सूर्य देवता अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दें.
आमतौर पर बाड़मेर में अप्रैल माह में पारा 40 के पार जाता है, लेकिन इस बार तो मार्च माह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मार्च में ही मई और जून जैसी तपन और उमस का सिलसिला शुरू हो चुका है. यहां के लोग ठंडे पेय पदार्थों, जूस, शिकंजी का उपयोग करने के साथ जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकल रहे है.
अचानक ही गर्मी की बढ़ने के चलते दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ गर्मी के प्रकोप के चलते जूस और नींबू पानी की बिक्री में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है. लेकिन यहां के लोगों को इस बात की भी चिंता है कि इस बार मार्च माह में गर्मी अपनी सितम ढा रही है तो मई जून माह में गर्मी किस तरह अपना कहर बरपाएगी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










