
Rajasthan Weather: राजस्थान के चुरू में कभी 50 डिग्री तापमान तो कभी माइनस 4 पारा, जानें क्या है मौसम बदलने का कारण
AajTak
Rajasthan Weather: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मौसम बदलने की कई वजहें हैं. प्रोफेसर माधव शर्मा और प्रो. इसरान का कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण इसका कारण है. यह गर्मी को ट्रैप कर लेता है और मौसम के मिजाज को बदल देता है.
Rajasthan Weather: राजस्थान का जिला चुरू, वर्षों से अपने असमान तापमान के लिए जाना जाता है. चुरू भारत के सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक थार रेगिस्तान के करीब स्थित है, लेकिन शनिवार 18 दिसंबर, 2021 को यहां 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. पिछले साल इस क्षेत्र में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे पारा दर्ज किया गया था, जो 46 वर्षों में दिसंबर में सबसे कम था. इससे पहले, चुरू में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर, 1973 को शून्य से 4.6 डिग्री नीचे चला गया था. 2011 में शहर का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था. यहां तक कि दिसंबर और जनवरी के दौरान इस क्षेत्र में बर्फ भी देखी गई है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











