
व्लॉगर ने दिखाया लंदन का सबसे छोटा होटल रूम! लोग बोले-देखने से ही घुटन होने लगी
AajTak
लंदन के सबसे छोटे होटल में एक रात बिताने वाले एक शख्स ने अपना ईमानदार अनुभव साझा किया है. उसने बताया कि कमरा बेहद छोटा था, लेकिन कीमत ने उसे पूरी तरह चौंका दिया.
ब्रिटेन घूमने आए एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में यूके के सबसे छोटे होटल रूम में रात बिताई और उसका अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया. हैरानी की बात यह है कि यह बेहद छोटा कमरा लंदन के बिल्कुल बीचों-बीच, यानी सेंट्रल लंदन में मौजूद है, जहां आम तौर पर एक रात ठहरने का खर्च काफी ज्यादा होता है.
इस छोटे से होटल रूम की कीमत सुनकर लोग चौंक गए. व्लॉगर के मुताबिक, उसे यह कमरा सिर्फ 20 पाउंड में मिला. उसने कहा कि इतनी कम कीमत में अगर साफ बिस्तर, शानदार लोकेशन और साफ-सुथरे बाथरूम मिल जाएं, तो इसे खराब सौदा कहना गलत होगा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह कमरा किसी कैप्सूल जैसा है. जगह बेहद सीमित है, लेकिन फिर भी इसमें जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. कंटेंट क्रिएटर बताता है कि कमरा देखने में छोटा जरूर है, लेकिन साफ-सुथरा और व्यवस्थित है. बिस्तर आरामदायक है और एक रात आराम से बिताने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है.
देखें वायरल वीडियो
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस व्यक्ति की लंबाई 6 फुट 3 इंच है, इसके बावजूद उसे इस छोटे से कमरे में सोने में कोई परेशानी नहीं हुई. वह वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहता है कि मैं सच में बच्चे की तरह सोया। इतनी अच्छी नींद मुझे लंबे समय बाद आई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











