
Rajasthan Crime: खनन के बाद बने गड्ढे में मिली दो लापता लड़कों की लाश, उलझी मौत की पहेली
AajTak
सर्किल इंस्पेक्टर (CI) सहदेव मीना ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान लड़कों की चप्पलें सोमवार देर शाम उनके घर के पास खाली पड़े पानी से भरे खनन गड्ढे में तैरती हुई देखी गईं.
Rajasthan Minor Boys Death Mystery: राजस्थान के बूंदी जिले में दो दिन से लापता दो चचेरे भाइयों की लाशें उनके घर के पास खाली पड़े पानी से भरे खनन गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग लड़के रविवार की दोपहर अपने खेत से घर जाने के लिए निकले थे. लेकिन उसके बाद वे दोनों लापता हो गए थे.
जिले के हिंडोली थाने के सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव मीना ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अंशुल मीना (14) और दिव्यांशु मीना (12) के लापता होने की सूचना रविवार को उनके पिता ने पुलिस को दी थी. उन्होंने बताया पुलिस को बताया था कि वे दोपहर में अपने खेत से निकले थे, लेकिन बासनी गांव में मौजूद अपने घर पर नहीं पहुंचे.
सर्किल इंस्पेक्टर (CI) सहदेव मीना ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान लड़कों की चप्पलें सोमवार देर शाम उनके घर के पास खाली पड़े पानी से भरे खनन गड्ढे में तैरती हुई देखी गईं.
इसके बाद पुलिस और नागरिक सुरक्षा दस्तों ने मंगलवार की सुबह वहां पानी में उनकी तलाश शुरू की. उन्होंने बताया कि दोपहर के समय गड्ढे से दोनों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि लड़के रविवार शाम को गड्ढे में नहाने के लिए रुके होंगे और गहरे पानी में चले गए होंगे.
सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव मीना ने आगे बताया कि दोनों लड़कों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. पुलिस इस मामले में हर एंगल से छानबीन कर रही है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










