
Rajasthan: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल
AajTak
Rajasthan के सीकर जिले में करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. ये मजदूर लिफ्टिंग मशीन को ढकेल कर आगे ले जा रहे थे तभी मशीन हाई टेंशन लाइन से टच हो गई और ये हादसा हो गया.
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के श्री माधोपुर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. इन मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हुई. कुछ अन्य मजदूर, जो करंट लगने से झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
श्री माधोपुर इलाके के दिवराला की डुगंजीवाली में रामगोपाल यादव की जमीन में गोदाम निर्माण का काम चल रहा था. मजदूर लिफ्टिंग मशीन से गारा बना कर फर्श डाल रहे थे. इसी दौरान तीन मजदूर इस मशीन को आगे लेकर जा रहे थे कि तभी मशीन ऊपर से गुजर रहे 11 हजार किलोवॉल्ट (केवी) की हाई टेंशन लाइन से टच हो गई.
जिससे मशीन में करंट दौड़ गया.और मजदूर इसकी चपेट में आ गए. उन्हें मशीन से चिपका देख बाकी मजदूरों भी उनको बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गए. थोड़ी ही देर में मौके पर चीख पुकार मच गई.
आसपास के लोगों ने लाठियों से मजदूरों को छुड़वाया. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अजीतगढ़ के गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत को देख गीतांजलि अस्पताल ने इन सभी मजदूरों को इलाज के लिए चोमू के लिए रेफर दिया. जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल बाकियों का इलाज जारी है.
हादसे की सूचना के बाद मौके पर नीमका थाना एएसपी रतनलाल भार्गव, अजीतगढ़ थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद पहुंच गए.
वहीं, मामले पर तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि मेन रोड पर काम चल रहा था. सूचना मिली थी कि करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं. ठेकेदार से बात करने पता चला कि दो लोगों को मौत हुई है. बाकी लोगों के इलाज के लिए बराला हॉस्पिटल रेफर किया गया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







