
Rajasthan: स्पा सेंटर पर मिलीं थाईलैंड की लड़कियां, मसाज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम हो रहा था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर पर थाईलैंड की चार लड़कियां और कुछ युवक संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस ने कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान के भीलवाड़ा (Rajasthan Bhilwara) में पुलिस ने कई स्पा सेंटर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड की 4 लड़कियों सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस (Police) को शिकायत मिली थी कि इन स्पा सेंटर (Spa Center) पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होता है.
कोटडी के पुलिस उप अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि एसपी आदर्श सिद्धू के निर्देश पर रात में भीलवाड़ा के कई स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई. सबसे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में कावा खेड़ा में बुद्धा स्पा सेंटर पर छापा मारा. वहां से चार लड़कियों और कुछ युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लेकर पूछताछ की.
इसके बाद प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सिगनेचर स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की. पुलिस ने शहर के अन्य तीन स्पा सेंटर पर भी पहुंचकर जांच की. पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटर की आड़ में क्या-क्या अवैध गतिविधियां हो रही थीं, इसका पता लगाया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं. इन पर देश और विदेश की लड़कियों को काम पर रखा जाता है. यहां स्पा पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होते हैं. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










