
Rajasthan: बोलेरो में लोहे के हुक से बांधकर उखाड़ा ATM, 12 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
AajTak
Rajasthan: बाड़मेर में बदमाश सिर्फ 12 मिनट में ही एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गए. ATM में करीब 38 लाख रुपये थे, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है.
राजस्थान के बाड़मेर में महज 12 मिनट में पांच नकाबपोश बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए. ATM में 38 लाख रुपये थे यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और जिले में कई जगह पर नाकाबंदी कर दी.
बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम ही कंपनी ने एटीएम में करीब 38 लाखों रुपये डाले थे. सुबह जब गार्ड लौटा तो उसने देखा कि शटर टूटा हुआ था. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची नागाणा थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू की.
पुलिस के मुताबिक 5 नकाबपोश बदमाश बोलेरो में सवार होकर आए थे. शटर तोड़ने के बाद एटीएम के सीसीटीवी तोड़े. इसके बाद बोलेरो के हुक से लोहे की चेन में बांधकर एटीएम को उखाड़ ले गए. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमशा पहले ही इस जगह को अच्छी तरह से जानते थे. तभी सिर्फ 12 मिटन में एटीएम को उखाड़ लिया.
नागाणा थानाधिकारी नरपतदान के मुताबिक एटीएम चोर बोलेरो गाड़ी लेकर आए थे. पुलिस बैंक और एटीएम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










