
Rajasthan: बीवी ने पति को मारकर गाड़ दिया... 26 दिन बाद खुला राज
AajTak
राजस्थान के बीकानेर जिले (Rajasthan Bikaner) में एक महिला ने अपने पति की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. इसके बाद रात में ही घर के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. इस मामले का खुलासा घटना के 26 दिन बाद हो सका. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.
राजस्थान के बीकानेर जिले Rajasthan Bikaner) के लूणकरणसर तहसील के कालू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने पति की हत्या कर शव गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया. महिला ने पति के सिर पर भारी भरकम हथौड़े से वार कर हत्या को अंजाम दिया था. इसके बाद उसने चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया. यह घटना 2 मई की है. शनिवार को मृतक के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, इसके बाद इस वारदात का खुलासा हो सका.
इस संबंध में कालू थानाधिकारी रजी राम ने बताया कि दो मई को लूणकरणसर के कपूरीसर गांव का रहने वाला द्वारका प्रसाद पूनिया घर पर देरी से पहुंचा था. इस दौरान उसके पिता सो गए थे. द्वारका प्रसाद जब अगली सुबह घर में नहीं दिखा तो पिता ने पूछताछ की. इस पर पत्नी ने कहा कि वह बाहर चले गए हैं. एक-दो दिन बाद भी द्वारका प्रसाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढ़ना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ेंः ओडिशा: 4 साल से महिला टीचर को नहीं मिली थी सैलरी, पति ने शिक्षा विभाग की अफसर को पीटा
जब आसपास के गांव में भी उसके बारे में पता नहीं चला तो द्वारका प्रसाद के चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन परिजन रोकते रहे. उन्होंने सोचा आसपास कहीं गया होगा तो वापस आ जाएगा. शुक्रवार को द्वारका प्रसाद के चचेरे भाई ने द्वारका प्रसाद की पत्नी मनोज को खेत में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की. उसे शक हो गया था कि गड़बड़ है. इसके बाद आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है. शव घर के पास ही एक बाड़े में दफना दिया. इसके बाद लूणकरनसर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई.
एक ही बार मारा हथौड़ा, मौत के बाद घर के पास दफना दिया
पुलिस की जांच में सामने आया कि द्वारका प्रसाद शराब पीने का आदी था. इसको लेकर उसकी पत्नी मनोज से कहासुनी भी हो जाती थी. इसी बात को लेकर मनोज ने उस पर हथौड़े से वार किया. एक ही वार में वो ढेर हो गया. इस बारे में रात में किसी को पता भी नहीं चला. द्वारका की जब मौत हो गई तो महिला मनोज अपने उसके शव को लेकर घर से कुछ दूर गई और एक गड्ढा खोदकर दफना दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










