
Rajasthan: दुबई भागा पेपर लीक का मास्टरमाइंड यूनिक भांबू, SI भर्ती पेपर लीक में 14 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक एसआईटी ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का मास्टरमाइंड वन विभाग में काम करने वाला यूनिक भांबू है. पुलिस ने उसके भाई, दोस्त और दोस्त की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों का चयन एसआई भर्ती में हो चुका था. गिरफ्तारी के डर से यूनिक दुबई भाग गया है.
एसआई भर्ती पेपर लीक गिरोह के तार सीधे शेखावाटी से भी जुड़े हैं. जयपुर के स्कूल से पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड यूनिक भांबू उर्फ पंकज भांबू सहित चूरू और झुंझुनू के 4 आरोपियों का नाम सामने आया है. इनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. मास्टरमाइंड यूनिक झुंझुनू जिले के धीरासर का रहने वाला है और फिलहाल पूनिया कॉलोनी चूरू में रहता है. गिरफ्तारी के डर से वह दुबई भाग गया है.
इस मामले में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि यूनिक ने अपने छोटे भाई और दोस्त को पुलिस में एसआई बनाने के लिए आर्मी से रिटायरमेंट दिलवाया था. भर्ती की विज्ञप्ति फरवरी 2021 में निकली थी. इसमें कुछ दिन पहले ही भाई को फौज से रिटायरमेंट लेकर घर बुला लिया था. इसके साथ ही दोस्त की भाभी को भी एसआई भर्ती का फार्म भरवाया था.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: प्यार के लिए पत्नी और 3 बच्चों की हत्या… तकिए से मुंह दबाकर उतारा मौत के घाट
सितंबर 2021 में जिस दिन परीक्षा होनी थी, उससे पहले ही यूनिक ने अपने भाई को पेपर भेजा था. तीनों ने एक साथ पेपर पढ़कर परीक्षा दी थी, इसमें तीनों का चयन भी हो गया था. तीनों चूरू जिला मुख्यालय की पूनिया कॉलोनी में रहते हैं. इस भर्ती में झुंझुनू जिले के 41 और चूरू जिले के 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
15 साल पहले चूरू की पूनिया कॉलोने में बसा परिवार
धीरासर के रहने वाले यूनिक उर्फ पंकज भांबू का परिवार करीब 15 साल से चूरू की पूनिया कॉलोनी में रहने आ गया था. उनके घर के पास ही भूदा का बास मलसीसर के रहने वाले रोहिताश्व खिचड़ी ने मकान बना रखा है. दोनों परिवारों में अच्छी जान पहचान है. पंकज का छोटा भाई विवेक और रोहिताश्व सेना में थे. एसआई बनने के लिए दोनों ने सेना छोड़ दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










