
Rajasthan: जमीनी विवाद में पीट-पीटकर चचेरे भाई की हत्या, 10 से 12 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला
AajTak
बाड़मेर में जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एएसपी के अनुसार मृतक और हमलावर आपस में चचेरे भाई हैं. प्रारंभिक पूछताछ में जमीनी विवाद गोचर भूमि पर मवेशियों को चराने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
राजस्थान के बाड़मेर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गोचर जमीन पर मवेशी चरा रहे एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक के चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर शख्स को मौत के घाट उतारा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है. यह घटना जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के आकोड़ा गांव की है.
जानकारी के मुताबिक 52 साल फतेहसिंह बकरियां चराने के लिए गांव की गोचर भूमि पर गया था. दोपहर करीब 1 बजे कार में सवार होकर उसके चचेरे भाई सवाईसिंह, रामसिंह, लालसिंह समेत 10 से 12 लोगों ने लाठी -डंडों और कुल्हाड़ी लेकर आए और फतेहसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. फतेहसिंह के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और उन्हें बचाने की कोशिश की. इस दौरान सभी आरोपी फरार हो गए, घायल अवस्था में फतेहसिंह को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों ने शख्स को उतारा मौत के घाट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की और एफएसएल टीम सबूत इकट्ठा किए. मौके से पुलिस कई लाठी-डंडे मिले. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोचर भूमि पर पशु चराने की बात चचेरे भाईयों में विवाद हुआ था. इससे पहले 2 -3 दिन पहले भी विवाद हो चुका था. पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस ने दो को डिटेन किया अन्यों की तलाश में जुटी
इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बोस ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है, दो लोगों को डिटेन किया गया है. एएसपी के अनुसार मृतक और हमलावर आपस में चचेरे भाई है. प्रारंभिक पूछताछ में जमीनी विवाद गोचर भूमि पर मवेशियों को चराने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










