
Rajasthan: चार बच्चों के पिता ने मुंबई की लड़की से की दूसरी शादी, दोनों पत्नियां पहुंचीं थाने
AajTak
राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति को मुंबई में काम करने के दौरान एक महिला से प्यार हो गया. इसके बाद उसने कोर्ट में जाकर शादी कर ली और महिला को घर ले आया. इसके बाद दोनों पत्नियों के बीच जमकर मारपीट हुई और वे शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 4 बच्चों के पिता को मुंबई में काम करने के दौरान एक महिला से प्यार हो गया. जब प्यार परवान चढ़ा तो शख्स ने महिला मित्र से कोर्ट मैरिज कर ली. कोर्ट मैरिज करने के बाद वह व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी को लेकर गांव आ गया, जहां पहली पत्नी ने विरोध किया और दोनों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद दोनों महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कामा थाना इलाके का है. यहां का निवासी बिलाल मुंबई में काम करता है. मुंबई में काम करने के दौरान एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो उसने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली.
बताया जा रहा है कि बिलाल मुंबई में जहां रहता था, महिला उसके पड़ोस में रहती थी. बिलाल की प्रेमिका को यह भी पता था कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं. इसके बाद भी वह बिलाल से शादी करके अपने प्रेमी के साथ उसके घर आ गई.
महिला शादी करके जब प्रेमी के घर पहुंची तो शख्स की पहली पत्नी ने इसका जमकर विरोध किया. दोनों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट की घटना के बाद पहली पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई. वहीं इसके बाद शादी करके आई प्रेमिका भी थाने पहुंच गई. मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी बोले- बगैर तलाक के कर ली दूसरी शादी, केस दर्ज कर की जा रही है जांच
थाना प्रभारी दौलत साहू कहा कि बगैर तलाक दिए या बगैर रजामंदी के 4 बच्चों के एक पिता ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों पत्नियों में आपस में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों महिलाएं थाने पहुंच गईं और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










