
Rajasthan: खनन माफियाओं ने SIT टीम पर किया हमला, वाहन में की तोड़फोड़, जान बचाकर भागे जवान
AajTak
राजस्थान के धौलपुर में खनन माफिया ने एसआईटी टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान जवान अपनी गाड़ी छोड़कर जान बचाकर भाग निकले. घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. इसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर, ट्रॉली, बाइक जब्त करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
राजस्थान के धौलपुर में खनन माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दबिश के दौरान लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं. ताजा मामला सदर थाना इलाके के रजईपुरा गांव का है. गुरुवार को खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची SIT टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान एसआइटी की टीम क्षतिग्रस्त गाड़ी को छोड़कर जान बचाते हुए भाग निकली.
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सांखला पुलिस टीम के साथ रजईपुरा गांव पहुंचे, लेकिन तब तक खनन माफिया फरार हो गए. पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सांखला ने गांव में दबिश देकर एक महिला समेत 5 लोगों को राउंडअप किया है. इसके साथ ही मौके से 3 ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और एक बाइक भी जब्त की.
इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सांखला ने बताया कि सदर थाना इलाके के गांव रजईपुरा में SIT टीम खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी टीम पर माफिया ने हमला कर दिया. टीम को देख कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने खनन माफिया के साथ मिलकर पथराव कर दिया. इस घटना में टीम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
हमले के दौरान खनिज विभाग, वन विभाग और पुलिस के जवानों ने छिपकर जान बचाई और मौके से भाग निकले. मामले की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. पुलिस की टीम ने तीन ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और एक बाइक कब्जे में ली है. पुलिस उप अधीक्षक का कहना है कि खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. एसआईटी टीम पर हमला करने वाले खनन माफिया समेत ग्रामीणों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










