
Rajasthan: कोस्ट गार्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
कोटा के विज्ञान नगर पुलिस ने इंडियन कोस्ट गार्ड परीक्षा में नकल करवाने वाले नकल गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरोह का सरगना झुंझुनू का रहने वाला अमित भास्कर है, जो अभी फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
कोस्ट गार्ड एंड्रॉयड पर्सनल टेस्ट यानी CGEPT के पेपर को सॉल्व करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 जालसाजों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाकायदा SIT का गठन करने के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों से रिमांड में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इन सभी बदमाशों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट में नकल का खेल चल रहा था. कंप्यूटर लैब को पहले किराए पर लिया जाता था. इसके बाद ऐप को हैक करके नकल का खेल शुरू हो जाता था. एएसपी नियती शर्मा ने बताया कि टावर आईटी पार्क स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन की लैब तथा सर्वर रूम को जांच के बाद सील कर दिया गया है. कॉल लॉग को पेन ड्राइव में लिया गया है. इसकी हर तरह से जांच कराई जा रही है.
‘सॉरी पापा इस बार भी मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाएगा,’ कोटा में एक और छात्र ने किया सुसाइड
गिरोह का सरगना अभी है फरार
लैब संचालक मौके पर नहीं मिला है. हालांकि, आरोपियों के मोबाइल और एक कार क्रेटा जब्त की गई है. पूछताछ में सामने आया है कि चिड़ावा जिला झुंझुनू का रहने वाला अमित भास्कर गिरोह का मुख्य सरगना है. उसकी तलाश की जा रही है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से 5 दिन की रिमांड मिली है.
10-15 लाख रुपए में करते थे पेपर सॉल्व

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










