
Rajasthan: कैफे की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, पुलिस ने दबिश देकर 10 को किया गिरफ्तार
AajTak
सुजानगढ़ पुलिस ने कैफे सेंटर पर कार्रवाई की है. यहां केबिन बने हुए थे. युवकों सहित नाबालिग युवतियां भी वहां मौजूद थीं. फिलहाल पुलिस ने युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया है. पुलिस ने कहा कि कैफे सेंटर से केबिन हटाने के लिए संचालकों को कहा गया है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी.
राजस्थान के चुरू में पुलिस ने कैफे में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कैफे में मिली युवतियों को हिदायत देकर पुलिस ने छोड़ दिया है. मामला सुजानगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है. दरअसल, पुलिस को लगातार कैफे की आड़ में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी.
इसके आधार पर पुलिस की टीम ने कारवाई करते हुए कैफे में रेड मारी. यहां केबिन बने हुए थे, जिसमें लड़के और लड़कियां बैठी हुई थीं. यहां की डस्टबीन से आपत्तिजनक चीजें भी पुलिस को मिलीं. इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कैफे में मिली नाबालिग लड़कियों को यह हिदायत देकर छोड़ दिया गया है कि आगे से वे ऐसी जगहों पर नहीं जाएं.
यह भी पढ़ें- चोरी गई Car सड़क पर दौड़ती दिखी तो मालिक लपका, लेकिन बोनट पर लटका ले गए चोर...
इन जगहों पर बने कैफे में दी गई दबिश
थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि शहर में कैफे धनलक्ष्मी काम्प्लेक्स में टॉम एंड जेरी, सब्जी मंडी में हम तुम और घोड़ेला टॉवर स्थित ओके रेस्टोरेंट पर अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. उसी को लेकर पुलिस की टीमें बनाई गईं और यह कारवाई की गई है.
साथ ही मीणा ने बताया कि कैफे संचालकों को हिदायत दी गई है कि कैफों में लगे केबिन तुरंत हटाएं. दरअसल, इन केबिन की आड़ में युवक-युवतियां अनैतिक काम करते हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी. इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं. पुलिस रेड में नाबालिग लड़कियां भी मिलीं, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










