
Rajasthan: अवैध वसूली कर रहे थे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने किया सस्पेंड
AajTak
वीडियो में दो पुलिसकर्मी लहसुन भरकर आए एक पिकअप चालक से अवैध तरीके से वसूली करते नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
राजस्थान कोटा के कैथून में दो पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी पिकअप में लहसुन भरकर आए चालक से अवैध वसूली करते दिख रहे हैं. वहीं, वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है.
जिले के ग्रामीण इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो पुलिसकर्मी लहसुन भरकर आए एक पिकअप चालक से अवैध तरीके से वसूली करते नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
यह भी पढ़ें- उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की अफीम दूध के साथ 2 तस्कर अरेस्ट
हालांकि, अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये वीडियो कब का है. इस मामले में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो उनके भी संज्ञान में आया है. इसमें दोनों ट्रैफिक पुलिस के जवान अवैध तरीके से वाहनों से वसूली करते नजर आए हैं.
बक्शे नहीं जाएंगे आरोपी पुलिसकर्मी
ऐसे में कोटा ग्रामीण के कैथून में तैनात दोनों पुलिसकर्मी हरीश और मेघराज को सस्पेंड कर दिया गया है. वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है की यह कब का मामला है. वहीं, एसपी शर्मा का कहना है कि वाहन चालकों से अवैध वसूली हो या किसी परिवादी को नाजायज परेशान करने के मामले हो. किसी भी पुलिसकर्मी की शिकायत आएगी, जिसमें वह जनता की कसौटी पर खरा उतरने की जगह गलत काम करते हुए पाया जाएगा, तो उसे बक्शा नहीं जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










