
Rainy Morning in Delhi-NCR: दिल्ली में रातभर की बारिश से सड़कों पर भरा पानी, सर्द मौसम ने सितंबर में कराया दिसंबर वाला एहसास
AajTak
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ में शुक्रवार में दिन के पहले हिस्से तक लगातार भारी बारिश (70-200 मिमी) होने की संभावना जताई थी. निचले इलाकों में जलजमाव की बात कही गई थी. मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में मॉनसून जाने से पहले जमकर बरस रहा है. यहां गुरुवार शाम से ही लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे सितंबर में दिसंबर वाली ठंड का एहसास होने लगा है. वहीं, बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है.
जगह-जगह पानी भरा गया है. गुरुवार रात भी लोगों को भारी जाम की स्थिति से जूझना पड़ा. ऑफिस आवर्स की शुरुआत होते-होते आज भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ में शुक्रवार में दिन के पहले हिस्से तक लगातार भारी बारिश (70-200 मिमी) होने की संभावना जताई थी. निचले इलाकों में जलजमाव की बात कही गई थी. मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली में मध्यम बारिश का अलर्ट है. इसके बाद बारिश में कमी देखी जाने की उम्मीद है.
असल में इस समय उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन बना हुआ है. इससे सटा हुआ है दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश का हिस्सा. पहले यह डिप्रेशन यहां नहीं था. यह बंगाल की खाड़ी में बना था. इस डिप्रेशन के बनने से वियतनाम की तरफ मौजूद तूफान यागी को सपोर्ट मिला. खिंचाव बना. यागी इसकी तरफ खिंचता चला आया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










