
Rains Today: बारिश से बेहाल दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग की ये चेतावनी
AajTak
Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव है. इस बीच मौसम विभाग ने करीब 17 राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक जमकर बादल बरसने का अनुमान जताया है.
Weather Forecast Today Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के कई राज्य बारिश से बेहाल हैं. दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक विभिन्न शहरों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश (Heavy Rainfall) हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में कल (शनिवार) से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव है.
मौसम विभाग के मुताबिक, करीब 17 राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक बादल जमकर बरसने वाले हैं. वहीं, IMD ने दिल्ली-एनसीआर में भी आज, 9 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि देश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है. महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Uttar Pradesh | Heavy rain lashes several parts of Noida; visuals from Sector 10 pic.twitter.com/fh0uuC4Q01
इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल IMD के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, पानीपत, गोहाना, सोहाना, पलवल, नूंह, होडल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. वहीं, यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, संभल, चंदौसी, खुर्जा, नरोरा, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, हाथरस, मथुरा, एटा समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में जमकर बादल बरसेंगे. वहीं, राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला जारी है.
तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास, उत्तर भारत के इन राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 अक्टूबर तक उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज एवं बिजली के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो दिल्ली में आज (रविवार), 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है. 10 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी. जबकि 12 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और 15 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री पर पहुंच सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










