
Rainfall Alert: मैंडूस तूफान का असर, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
IMD Weather Today: चक्रवाती तूफान मैंडूस अब एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया है. हालांकि, इसके असर से दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु में जमकर तबाही मचाई है. इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश हुई है. वहीं, तमिलनाडु के तटीय इलाकों से मैंडूस तूफान (Cyclone Mandous) के गुजरने का असर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और आस-पास के जिलों में भी देखने को मिला है.
मौसम विभाग (IMD) ने इन इलाकों में आज (रविवार), 11 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं, बेंगलुरु के आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा रविवार के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. जबकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मैंडूस अब एक डिप्रेशन में कमजोर हो गया है. हालांकि, इसके असर से दक्षिण आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है.
Depression (remnant of the cyclonic storm “Mandous” pronounced as “Man- Dous”) weakened into a Well Marked Low Pressure Area over north interior Tamil Nadu and neighbourhood pic.twitter.com/nLFlADTP8r
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक के अधिकतर इलाकों और तटीय व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में आज (रविवार) भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि बेंगलुरु ग्रामीण, चित्रदुर्ग, मांडया, रामनगरा और तुमकुर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










