
Rainfall Alert: नए साल में बढ़ जाएगी ठंड, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम पर आया ये अलर्ट
AajTak
साल के आखिरी दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. 30 दिंसबर से 1 जनवरी तक तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. आइये जानते हैं मौसम पर पूरा अपडेट.
दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और ठंड में भी इजाफा होने लगा है. हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते इन दिनों तापमान में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है. वहीं, मौसम विभाग ने नए साल के दिन ठंड बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं, नए साल पर मौसम का हाल कैसा रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन यानी 26 से 29 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है. यानी अगले 4 दिन तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा रहेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
इसके अलावा साल के आखिरी दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. 30 दिंसबर से 1 जनवरी तक तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
वहीं. उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत यानी जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










