
Rain Alert: ठंड से राहत के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में फिर लौटेगा बारिश का दौर, जानें कब-कब किस राज्य में बरसेंगे बादल
AajTak
आज, 21 जनवरी को उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है. हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. आइये जानते हैं, मौसम का पूरा हाल.
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है. यहां दिन में अच्छी धूप रहती है और हल्की हवा से मौसम में नरमी भी बनी हुई है. हालांकि तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. जिससे लोगों को सख्त सर्दी से राहत मिली हुई है. तापमान में बढ़त ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन अब एक बार फिर आसमान में बादलों का पहरा होगा और बारिश देखने को मिल सकती है.
हल्की बारिश और बर्फबारी संभव
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज, 21 जनवरी को उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है. हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. इसके अलावा तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. फिर 22 जनवरी से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा. जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में बारिश के आसार
हालांकि 22 और 23 जनवरी को होने वाली बारिश भारी नहीं होगी, लेकिन दिल्ली, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक या दो बार तेज बारिश हो सकती है. इस बारिश से क्षेत्र में अधिकतम तापमान कुछ हद तक कम होने की संभावना है, जिससे हाल ही में देखे गए असामान्य गर्म मौसम से थोड़ी राहत मिलेगी.
बारिश के बाद फिर शुष्क मौसम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










