
Railway News: रेलवे ने रद्द कर दीं ये 31 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट, परेशानी से बचने के लिए देखें लिस्ट
AajTak
Railway Trains Update: दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट- बल्हारशाह खंड पर स्थित वरंगल-होशियारपुर-काजीपेट-हसनपर्ती रोड स्टेशनों के मध्य चौथी लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से इस रूट पर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
भारतीय रेलवे रेल गाड़ियों को बेहतर तरीके से चलने की दिशा में लगातार तकनीकी बदलाव कर रहा है. इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य भी किया जा रहा है. इसी क्रम में दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्हारशाह रेलखंड पर एनआई के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का फैसला किया गया है. जिससे एनआई के कार्य को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके. इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर आने वाली अलग-अलग तारीखों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली 31 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला किया है. वहीं, पांच ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलने का फैसला किया है. अगर आप आने वाले कुछ दिनों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों मे सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जो इस रूट से होकर गुजरती हैं और प्रभावित रहेंगी.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट- बल्हारशाह खंड पर स्थित वरंगल-होशियारपुर-काजीपेट-हसनपर्ती रोड स्टेशनों के मध्य चौथी लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग किया जाएगा. Cancelled Trains List: यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल: ▪️ गाड़ी सं. 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस 23 एवं 30 सितम्बर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 22353 पटना-एसएमवीबी एक्सप्रेस 26 सितम्बर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 22354 एसएमवीबी-पटना एक्सप्रेस 29 सितम्बर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03241 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल 20, 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03242 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 22, 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03245 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03246 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03247 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03248 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03251 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल 22, 23, 29, 30 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03252 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 24, 25 सितम्बर एवं 01, 02, 08 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03259 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल 24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03260 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल 24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 06509 बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल 23 एवं 30 सितम्बर 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 06510 दानापुर-बेंगलूरू स्पेशल 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 23 एवं 30 सितम्बर 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07051 हैदाराबाद-रक्सौल स्पेशल 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 01 एवं 08 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 30 सितम्बर एवं 07 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल 23, 25, 30 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07255 हैदाराबाद-पटना स्पेशल 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी. ▪️ गाड़ी सं. 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर, 2024 को कैंसिल रहेगी.
Divert Trains List: इन ट्रेनों का होगा रूट डायवर्ट
▪️ गया से 22 सितंबर, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12389 गया-मद्रास एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगड़ा-दुव्वाडा-विजयवाड़ा के रास्ते चलाई जाएगी. ▪️सिकंदराबाद से 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपलखुटी-माजरी के रास्ते चलाई जाएगी. ▪️दानापुर से 01 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग माजरी-पिंपलखुटी-मुदखेड-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी. ▪️दरभंगा से 01 अक्टूबर, 2024 को खुलनेे वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पेद्दपल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी. ▪️रक्सौल से 24 सितम्बर, 2024 को खुलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग पेद्दपल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी.
रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी यह ट्रेन:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










