
Rafale Fuselage: अब भारत में बनेगी राफेल फाइटर जेट की 'रीढ़', जानें- फ्यूजलेज क्या है जिसे टाटा और डैसो मिलकर बनाएंगे
AajTak
राफेल का फ्यूजलेज यानी विमान का मुख्य शरीर, अब भारत में बनेगा. टाटा और डैसो ने हैदराबाद में फैक्ट्री के लिए समझौता किया. यह स्टील्थ, हथियार और सेंसर रखता है. 2028 तक पहला फ्यूजलेज तैयार होगा. इससे नौकरियां बढ़ेंगी, भारत आत्मनिर्भर बनेगा और वैश्विक एयरोस्पेस में ताकत बढ़ेगी.
5 जून 2025 को डैसो एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत राफेल फाइटर जेट का फ्यूजलेज भारत में बनाया जाएगा. अगर विमान को एक पक्षी मानें, तो फ्यूजलेज उसका धड़ है, जिसमें सिर, पंख और पूंछ जुड़े होते हैं.
यह भारत की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह पहली बार है जब राफेल का फ्यूजलेज फ्रांस के बाहर बनेगा. आइए, जानें कि फ्यूजलेज क्या है, इसके स्पेसिफिकेशन्स, इसका काम और यह क्यों महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें: नौसेना में इस साल आएंगे 3-4 फ्रिगेट... कई गुना बढ़ेगी ताकत, इतिहास का सबसे बड़ा कमीशन
राफेल का फ्यूजलेज: भारत में क्या बनेगा?
फ्यूजलेज राफेल जेट का मुख्य शरीर (central body) है. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) हैदराबाद में एक अत्याधुनिक फैक्ट्री बनाएगा, जहां राफेल के फ्यूजलेज के निम्नलिखित हिस्से बनेंगे...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










