
Rafael डील पर गरमाई सियासत, 65 करोड़ की कमीशन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आए आमने-सामने
AajTak
राफेल डील पर आई फ्रेंच मीडिया की रिपोर्ट को लेकर सियासत गरमा गई है. 65 करोड़ की कमीशन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. कांग्रेस ने इसे सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बताया तो बीजेपी ने कहा कि राहुल और प्रियंका ने कमीशनखोरी की है. राफेल डील को लेकर हुए इस खुलासे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरा है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बताया. इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कमीशनखोरी की है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि राफेल घोटाला 60 से 80 करोड़ रुपये के कमीशन का नहीं है, बल्कि ये सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है और स्वतंत्र जांच ही इसका खुलासा कर सकती है. उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सही नहीं है कि 26 मार्च 2019 को ईडी ने छापेमारी में बिचौलियों से रक्षा मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज बरामद किए थे. देखें पूरी वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










