
Rachin Ravindra, Sir Richard Hadlee Medal: धोनी के धुरंधर रचिन रवींद्र ने IPL से पहले मचाया धमाल... 'सर रिचर्ड हैडली मेडल' से हुए सम्मानित
AajTak
IPL 2024 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के स्टार प्लेयर रचिन रवींद्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. स्टार ऑलराउंडर रचिन बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.
Rachin Ravindra, Sir Richard Hadlee Medal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है. मगर उससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के स्टार प्लेयर रचिन रवींद्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
न्यूजीलैंड के इस स्टार ऑलराउंडर को एक बड़ा सम्मान मिला है. रचिन बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.
धोनी की CSK टीम ने रचिन को खरीदा है
रचिन पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए थे. इसके बाद ही उन्हें IPL नीलामी में चेन्नई टीम ने 1.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. रचिन पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं.
केन विलियमसन को टेस्ट मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एएनजेड साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया. उन्हें पुरुष वर्ग में प्रथम श्रेणी में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए 'रेडपाथ कप' से सम्मानित किया गया.
एक साल में रचिन ने दमदार खेल दिखाया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












